आज 5 मई की रात 11 बजे बाद बुध ग्रह मेष राशि में जा रहा है। ये अभी तक नीच का था। मेष राशि में अभी गुरु एवं सूर्य पहले से स्थित हैं। अब बुध, गुरु और सूर्य तीनों ग्रहों की तिकड़ी बनेगी। 5 मई के बाद 21 मई 2012 की रात 9 बजकर 25 मिनट पर बुध वृषभ राशि में प्रवेश करेगा।
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित मनीष शर्मा के अनुसार सूर्य, बुध और गुरु एक साथ मेष राशि में रहेंगे। मेष राशि,मंगल के स्वामित्व वाली राशि है तथा इन तीनों ग्रहों से ही मंगल मित्र भाव रखता है। इन ग्रहों और इस भाव पर उच्च के शनि की दृष्टी भी बनी रहेगी शनि का भी बुध से सम भाव होने के कारण किसी प्रकार के प्राकृतिक आपदाओं से जनहानी की संभावनाएं कम हो जाएगी। आंतकवादियों की योजनाएं असफल होंगी। बुद्धि के क्षेत्र में कार्य करने वालों को विशेष सफलताएं मिलेगी। इस काल में रिलिज होने वाली फिल्में भी सफल होंगी तथा व्यापार में भी भारत को सफलताएं मिलेंगी।
पं. शर्मा ने बताया कि इस काल में जन्म लेने वाले बच्चे स्फूर्तीवान, धार्मिक एवं बुद्धिमान होंगे। ये बच्चे कई प्रकार के कार्य करने में होशियार रहेंगे तथा सभी के प्रिय होंगे।
साभार - दैनिक भास्कर
