मन, शरीर और विचारों के जरिए जीवन और काम के प्रति सत्य व समर्पण की भावना मजबूत करने के लिये शनिवार या मंगलवार को श्री हनुमान पूजा बहुत शुभ फल देने वाली मानी गई है।
अगर आप भी सफलता और सुख की हर चाहत को पूरा करना चाहते हैं, तो हर कलह व मुसीबतों को दूर करने के लिए यहां बताया जा रहा श्री हनुमान उपासना का यह सरल उपाय विशेष मंत्र बोलते हुए करें |
श्री हनुमान की पूजा में कुंकुम, अक्षत, फूल, नारियल, लाल वस्त्र और लाल लंगोट के साथ ही खासतौर पर सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाने का महत्व है। इस खास उपाय को करने के लिए अगली तस्वीर के साथ बताया जा रहा तरीका अपनाएं |
श्री हनुमान सिंदूर की चोला चढ़ी प्रतिमा को पवित्र जल से स्नान कराएं। इसके बाद थोड़े से चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर या सीधे प्रतिमा पर हल्का सा तेल लगाकर यह मंत्र विशेष बोलते हुए सिंदूर का चोला चढ़ा दें- सिन्दूरं रक्तवर्णं च सिन्दूरतिलकप्रिये। भक्तयां दत्तं मया देव सिन्दूरं प्रतिगृह्यताम।। - इसके बाद सभी पूजा सामग्री चढ़ाकर श्री हनुमान चालीसा पाठ करें या सुनें। गुग्गल धूप व तेल के दीप से श्री हनुमान की आरती करें व दु:खों की मार से रक्षा की प्रार्थना करें। अगली तस्वीर के साथ जानिए ऐसी हनुमान उपासना के क्या शुभ प्रभाव होते हैं |
श्री हनुमान की ऐसी उपासना हर रोज़ भी करें तो मन में पैदा ईश्वर व खुद के प्रति विश्वास व्यावहारिक रूप से सोच व सेहत को भी बेहतर बनाने वाला साबित होता है। इनके जरिए ही मनचाही सफलता व यश पाने की चाहत पूरी करना आसान हो जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें